जंगल में पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, फैली सनसनी

मचा कोहराम

Update: 2023-07-18 13:54 GMT
हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रातातलाई के पास एक प्रेमी जोड़े द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के जामुखो में रहने वाले एक युवक और युवती का शव महुए के पेड़ पर लटके हुए शौच के लिए जा रही मृतक की मां ने देखा। बेटे दीपक पिता श्याम भुसारिया 19 साल एवं रेशम पिता दिनेश पंवार उम्र 15 साल दोनों जाति कोरकू के शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटके मिले।
जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जामुखो में रहने वाला मृतक दीपक रात से अपने घर से लापता था। वहीं मृतका रेशम के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा उनकी बेटी गांव में ही रहने वाले उनके बड़े भाई के घर गई होगी। उन्हें बेटी के फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी सुबह मिली। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बस मृतका के हाथ पर मेहंदी से आरडी लिखा मिला है। जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->