दिन में ही छा गया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने गर्मी से दिलाई राहत
Palampur. पालमपुर। चाय नगरी पालमपुर में बाद दोपहर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया, जिस कारण वाहन चालकों को भी हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ा। भारी ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इसी के चलते फलदार पौधे की फसल को भी हानि पहुंची है। पालमपुर के ऊपरी इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है, जिसके चलते गाडिय़ों में डेंट भी पड़ गए हैं। भारी बारिश के चलते इलाके तमाम इलाके की बिजली भी एक घंटे से गुल हो गई है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।