CSK की तूफानी शुरुआत, 3 ओवर में 43/1, सैमसन आउट

IPL 2026

Update: 2026-05-18 14:23 GMT
Delhi दिल्ली: Chennai Super Kings ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की है। शुरुआती 3 ओवर में टीम ने 43 रन पर 1 विकेट खो दिया है और रन रेट 14 से ज्यादा का चल रहा है।
तेज गेंदबाज Pat Cummins के ओवर में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब Sanju Samson 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए उर्विल पटेल ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया और लगातार दो छक्के जड़ दिए।
पटेल ने पहले एक शॉर्ट गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का लगाया और फिर एक फुल टॉस पर लगातार दूसरा छक्का जड़कर गेंदबाज को दबाव में डाल दिया। इससे CSK की पारी और तेज हो गई।
क्रीज पर अब रुतुराज गायकवाड़ के साथ उर्विल पटेल मौजूद हैं और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है।
Tags:    

Similar News