भगवान Jagannath की पवित्र यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Update: 2024-07-08 12:17 GMT
Manali. मनाली। भगवान जगन्नाथ की पवित्र यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ा। पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार आयोजित हुई पवित्र रथयात्रा में पुलिस स्टेशन मनाली से लेकर रामबाग तक श्रद्धालु खूब झूमे। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावना भावित संघ कटराई द्वारा यह कार्यक्रम करवाया। यह पवित्र यात्रा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को समर्पित है। मनाली में रथ यात्रा 12 बजे पुलिस स्टेशन के समीप शरू हुई और चार बजे रामबाग पहुंची। शाम छह बजे तक मनु रंग शाला में भजन कीर्तन किया गया। मनाली में श्रीमद्भगवत गीत और श्रीमद्भ भागवतम की रस धारा बही। लगभग चार घंटे मनाली हरे कृष्णा महा मंत्र से गूंज उठा। शिक्षा गुरु अभय राम दास जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने भगवान जग्गनाथ जी की कथा का वाचन भी किया।

रथयात्रा का शहर में जगह.जगह भव्य स्वागत हुआ। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जय श्री जगन्नाथ के जयकारे लगाते हुए व उनका गुणगान करते हुए चल रही थी। मनाली गुरुद्वारे में भक्तों के लिए भंडारा भी रखा गया था। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावना भावित संघ कटराई के मैनेजर जीवश्रय सुबल दास ने बताया कि यह यात्रा मनाली में पहली बार आयोजित हुई। इस रथ यात्रा को आयोजन करने का सौभाग्य कटराई सेंटर को मिला। सेंटर के खुलने के साथ अब सारे कार्यक्रम जग्गनाथ पूरी धाम की तरह यहां भी आयोजित होंगे। भगवान जग्गनाथ रथ यात्रा के आयोजन समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रथ यात्रा में मनालीए कुल्लूए मण्डीए सुंदरनगरए जोगिंदर नगरए पालमपुरए धर्मशाला और शिमला के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मनाली में ऐसे धार्मिक आयोजन होने से भगवान जग्गनाथ जी की कृपा मनाली पर बनी रहेगी।
Tags:    

Similar News

-->