Crime: यमुना नदी में डूबा युवक, ग्रामीणों की तलाश जारी

परिजन सदमें में

Update: 2024-06-16 16:08 GMT
Karnal. करनाल। हरियाणा में करनाल के इंद्री हल्के के नबियाबाद गांव में यमुना घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब तीन युवक यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। युवक इंद्री के इलाके में लेबर का काम करते हैं। मृतक मूल से UP के सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और डूबने के 30 मिनट बाद ही उसे शव की तलाश कर ली गई। इंद्री थाना के SHO श्री भगवान ने बताया कि मृतक की पहचान अखिलेश पुत्र रामकुमार वासी सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो पिछले करीब 4 माह से अपने तीन दोस्तों के साथ इंद्री शहर में ही रह रहा था, यहां पर
लेबर का काम करता था।

एसएचओ श्री भगवान ने बताया कि मृतक के दोस्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आज दोपहर को हम सब साथी गंगा दशहरा पर युमना में नहाने के लिए गए थे। लेकिन इस दौरान जब अखिलेश घाट से थोड़ा आगे गया तो वह देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने पानी में डूब गया। ​​​​​​​अखिलेश को यमुना में डूबते हुए देखकर आस पास के लोगों में चीख पुकार मच गई। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी में अखिलेश की तलाश की करीब 30 मिनट बाद यमुना से उसका शव बरामद हो गया। इस घटना ने गंगा दशहरा के पर्व पर खुशियों के बीच एक दुखद साया डाल दिया है। मृतक के परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय समुदाय ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। यह घटना हमें याद दिलाती है कि आस्था और सुरक्षा दोनों का संतुलन बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है। इस दुखद हादसे के बावजूद, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ​​​​​​​श्री भगवान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->