Falta Election Results 2026: फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने 19 मई को चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था. इस सीट के लिए मतदान 21 मई को हुआ था और आज वोटों की गिनती हो रही है. पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट देवांशु पांडा ने 9000 वोट से अधिक के अंतर से बंपर लीड ले ही है. सीपीआई (एम) के शंभूनाथ कुर्मी 448 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला 225 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. पहले राउंड की काउंटिंग में टीएमसी के जहांगीर खान को भी 210 वोट मिले हैं.  बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर जुटे हुए हैं.
फलता में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. वहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भाग गए हैं. जीत बस कुछ ही समय की बात है.
Tags: