Mataur Bridge पर निगम की बस हांफी

Update: 2024-08-03 11:35 GMT
Kangra. कांगड़ा। धर्मशाला से बिलासपुर जा रही बिलासपुर डिपो की बस मटौर पुल के क्रॉस होते ही खराब हो गई ओर बस वहीं खड़ी हो गई। इससे सडक़ के दोनों और लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर डिपो की एचपी 69 3816 बस मटौर पुल को क्रॉस करने ही वाली थी कि बस खराब हो गई। बस में सफर कर रहे यात्रियों को तो परेशानियों का सामना करना ही पड़ा वहीं बस खराब होने से सडक़ के दोनों और लंबा जाम लगना शुरु हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सडक़ के दोनों और एक किलोमीटर तक लंबी
लाइन लगनी शुरू हो गई।

मौके पर निगम के दो मैकेनिकों द्वारा पांच बजे के करीब बस को ठीक किया गया। लगभग दो घंटे बस वहीं खड़ी रही जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि यहां पर बस खराब होने से पालमपुर धर्मशाला, कांगड़ा आने जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य में पहुंचने के लिए काफी समय लगा। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भगत राम ने बताया कि बस खराब हो गई। उसे ठीक किया गया और यातायात को सुचारू रूप से शुरू किया गया। एचआरटीसी के आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण बस खराब हो गई थी।
Tags:    

Similar News

-->