सिपाही हुआ डेंगू का शिकार, इलाज के दौरान हुई मौत

बड़ी खबर

Update: 2023-08-05 16:46 GMT
ए डी खुशबू
कटिहार। कोढ़ा थाना में चालक के पद पर कार्यरत सिपाही डेंगू बीमारी का शिकार हो गए थे। डेंगू होने के बाद सिपाही का हालत बिगड़ने लगी। जिसे बेहतर इलाज के लिए थाना अध्यक्ष आलोक राय के निर्देश पर सदर अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार सिपाही की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पूर्णिया में सिपाही की मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज घटना के अनुसंधान में जुट गए हैं। वहीं इस घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक सिपाही की पहचान भागलपुर जिला नाथनगर निवासी पप्पू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना के बारे में मृतक सिपाही पप्पू सिंह के भाई संजीव सिंह ने बताया कि वे लोग भागलपुर जिले के नाथनगर के निवासी है। उनके बड़े भाई कोढ़ा थाना में चालक के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले उन्हें डेंगू हुई थी। इस दौरान उनका इलाज किया जा रहा था। अचानक उनके पेट में ज्यादा दर्द हुआ और उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मैक्स रेफर किया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि वह शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। मृतक के पत्नी व बच्चे नाथ नगर में ही रहते थे। घटना के बाद उन सभी का रो रो कर बुराहाल है। खासकर उनकी पत्नी समेत अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बाद शव को कटिहार सदर अस्पताल लाया गया था। जहां नगर थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना के अनुसंधान में जुटे हैं। वहीं कोढ़ा के सर्किल इंस्पेक्टर के रीडर भी डेंगू के शिकार हो गये हैं। और उनका इलाज चल रहा है। कोढ़ा थाना के सिपाही की डेंगू से मौत के बाद कोढ़ा थाना परिसर का साफ-सफाई भी कराया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->