पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की सूची की जारी, वी नारायणसामी नहीं लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने पुडुचेरी चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची की जारी

Update: 2021-03-16 17:39 GMT

पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। एक तरफ भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को उतारकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है तो वहीं ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में योगी आदित्यनाथ ने रैली की और ममता और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वहीं बांकुरा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रैली की। अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विष्णुपुर में रोड शो निकाला। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस ने पुडुचेरी चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची की जारी
कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी 2021 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे प्रचार और चुनाव प्रबंधन की देखरेख करेंगे। पुडुचेरी के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने इसकी जानकारी दी है।



Tags:    

Similar News

-->