Bilaspur. बिलासपुर। पैट्रो पदाथों के लगातार बढ़ रहे दामों के खिलाफ अब कांगे्रस पार्टी धरने प्रदर्शन पर उतर आई है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से मनमानी की जा रही है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा कांगेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया। कांग्रेस ने कहा है कि अब केंद्र की मनमानी जनता सहन नहीं करेगी। सोमवार को जिला कांग्रेस की ओर से बिलासपुर में पैट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान भी मौजूद रहीं। वहीं, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई का तोहफा जनता को दिया जा रहा है। जबकि पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में आम जनता को राहत थी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।
जोकि सही नहीं है। उधर, इस मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिमी बंगाल के चुनाव के बाद एकदम से महंगाई बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जनता को यह तोहफा दिया जा रहा है। बंबर ठाकुर ने लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार आम जनता की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में खामियाजा भी जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ ही देश में घोटाले भी होने लगे हैं। केंद्र सरकार के कार्यकाल में नीट पेपर लीक हो रहे हैं। लाखों बच्चों के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ किया गया। नीट पेपर लीक होना केंद्र सरकार की बड़ी कोताही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार मनमानी कर रही है। वहीं, जनता की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैट्रो पदार्थों के दाम में इजाफा होने के बाद अब इसकी मार जनता को झेलनी पड़ेगी। बसों के किराए में ईजाफा होगा।