अमृतसर: पंजाब पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया।
गठबंधन की खींचतान के बीच दौरा
राहुल गांधी का यह दौरा उस वक्त हो रहा है जब पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस भड़की हुई है। कांग्रेस का कहना है कि सियासी बदला लेने के लिए यह गिरफ्तारी की गई। खैहरा को करीब 8 साल पुराने ड्रग केस में पकड़ा गया।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन में शामिल हैं। ऐसे में पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच इस गठबंधन को लेकर खींचतान चल रही है। INDIA गठबंधन बनने के बाद राहुल गांधी का यह पंजाब का पहला दौरा है। 
Tags: