जंगली मुर्गे पर जारी जंग के बीच CM सुक्खू सहित धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

Update: 2024-12-19 11:10 GMT
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल में जंगली मुर्गे पर जारी जंग के बीच एक ओर जहां भाजपा ने गुरुवार को प्रदर्शन किया, वहीं विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेसी भी धरने पर बैठे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को तपोवन में विधानसभा परिसर में भोजनावकाश के बाद विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सीढिय़ों पर बैठकर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के देश और प्रदेश के नेता इस अपमान पर माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा कि संविधान निर्माता के बारे में जो अपशब्द कहे गए, वे गलत हैं।
Tags:    

Similar News

-->