भाजपा को मिल रहे समर्थन से उड़ी कांग्रेस की नींद

Update: 2024-05-17 09:29 GMT
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो चली है। मंडी, हमीरपुर, शिमला और धर्मशाला में जो भाजपा के नामांकन के कार्यक्रम हुए, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को परेशान कर दिया है। उनकी बौखलाहट बाहर निकल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी तेज गति से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कीरतपुर से मनाली फोरलेन हाइवे पर तो 5-6 टनल और गोबिंदसागर पर बने बड़े-बड़े पुलों ने दूरियों को पाटने का काम किया है। इसी तरह से कांगड़ा से शिमला, मंडी फोरलेन नेशनल हाइवे हिमाचल की तस्वीर को बदलते व दूरियों को समाप्त करते हुए दिखाई देते हैं। हमने देखा है कि किस तरह कालका से शिमला व शिमला से ढली के बीच भारत के सबसे बड़े-बड़े पुल बन रहे हैं।

दिन-रात रेलवे का काम चल रहा हैै। कांग्रेस राज में सडक़ें केवल आठ फुट चौड़ी होती थीं, लेकिन यही रोड आज फोरलेन बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल की यह सरकार झूठी सरकार है। यह सब अब जनता को पता चल चुका है और जनता अब यह खुलकर बोलने लगी है कि इस सुक्खू सरकार का कोई एक काम गिनाओ और 100 रुपए ईनाम पाओ। बिंदल ने कहा कि हिमाचल के निर्धन लोगों केा पांच किलो अनाज मुफ्त मिल रहा है, लगातार मिल रहा है और अगले 5 साल तक और मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। 11 लाख किसानों को पीएम मोदी 6000 रुपए सालाना दे रहे हैं। राजीव ङ्क्षबंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की राह में रोड़े अटकाने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। केंद्र ने 1786 करोड़ रुपए आपदा राहत के तौर पर दिए, जिसे कांग्रेस सरकार ने भाई-भतीजावाद में बर्बाद कर दिया और जरूरतमंद देखता रह गया। जनता के मन में सुलग रहा यह लावा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ फूटने वाला है।
Tags:    

Similar News