कांग्रेस नेता के भाई के होटल पर पड़ी रेड़, लगा था सेक्स का रेलबाजार

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Update: 2023-10-07 18:25 GMT
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रेलबाजार में पुलिस ने सेंट्रल स्टेशन के पास स्थित एक होटल में छापेमारी की। जहां पर सेक्स रैकेट संचालित होता पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार होटल एक कांग्रेस के नेता के भाई का है। जिसे उन्होंने लीज पर चलाने के लिए दे रखा है। मौके से पुलिस ने छह महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसीपी कैंट ब्रिज नारायण सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से रेलबाजार के सेंट्रल स्टेशन के पास स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। जिसके चलते उन्होंने पुलिस टीम के साथ शनिवार देर शाम को होटल में छापेमारी की। वही छापेमारी से आस पास के होटलों में भी अफरा तफरी मच गई।
टीम ने होटल के दूसरी मंजिल से छह महिलाओं और एक युवक को पकड़ा। आरोपित युवक ने पूछताछ में अपना नाम विशनपुरवा थाना डलमऊ जिला रायबरेली निवासी हितेश बताया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 21,370 रुपये बरामद किए है। आरोपितों ने बताया कि होटल कांग्रेसी नेता राजेश सिंह के भाई प्रकाश सिंह का है। जिसे उन्होंने राजू शर्मा नाम के व्यक्ति को लीज पर दे रखा था। आरोपित राजू शर्मा ही होटल में सेक्स रैकेट संचालित करवा रहा था। हालांकि पुलिस की छापेमारी के बाद सैक्स रैकेट संचालक राजू शर्मा मौके से फरार हो गया है। मौके से पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जी रही है। साथ ही संचालक की तलाश की जा रही है। वही एडीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपित हितेश होटल में ग्राहकों को लाता था। फिर 700 से 800 में सौदा तय होता था। जिसमे 200 महिला को और बाकी आरोपित समेत संचालक बांट लेते थे। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
जनपद के हस्तिनापुर में पुलिस ने गुरुवार को ओयो होटलों पर छापा मारा। होटलों में छापा पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया। बताया गया कि प्रेमी जोड़ों ने होटलों से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हस्तिनापुर में मौजूद सभी ओयो होटलों पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान ओयो होटलों के संचालकों में हड़कम मच गया। पुलिस ने कई संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया। कस्बे में ओयो होटलों का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक ओयो होटल हस्तिनापुर में संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की शिकायत के आधार पर उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को हस्तिनापुर में मौजूद सभी ओयो होटलों पर छापा मारा। जिससे ओयो होटलों के संचालकों में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने इन होटलों में मिले करीब आधा दर्जन संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया है। जिन्हें थाने पर लाया गया है। बताया गया कि पुलिस ने एक होटल पर सील लगा दी है। चर्चा है कि अभी कई और होटलों पर सील लगाई जा सकती है।
Tags:    

Similar News