कांग्रेस नेता को अधमरा कर गोलियों से भूना, राजधानी में बड़ी वारदात

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-09-27 02:20 GMT

दिल्ली। मालवीय नगर में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक कारोबारी की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतक लखपत सिंह कटारिया कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। पुलिस इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। हत्यारों की पहचान कर ली गई है।

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि मालवीय नगर के बेगमपुर के रहने वाले 55 वर्षीय लखपत सिंह कटारिया पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकल थे। बदमाशों ने पहले उनको क्रिकेट बैट से पीटा और फिर 4 गोलियां मारकर फरार हो गए। सैर कर रहे दूसरे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटारिया को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में वारदात का अंजाम दिया गया। उनके परिवार में पत्नी वीरमति और दो बच्चे हैं।

लखपत सिंह कटारिया की हत्या करने वाले बाइक सवार बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को कटारिया के पार्क आने का समय पहले से पता था, वह घात लगाकर वहां बैठे थे। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। विजय मंडल पार्क के सुरक्षा कर्मी देवेन्द्र ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति पार्क के अंदर आए और एक व्यक्ति को पीटने लगे। आरोपियों ने पहले पीड़ित को बैट से पीटा। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर पीड़ित के ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। देवेन्द्र ने बताया कि घटना के वक्त वह घटनास्थल से दूर खड़े थे। गोली की आवाज से पार्क में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे तो एक व्यक्ति जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे। गार्ड ने बताया कि घायल व्यक्ति यहां पर रोजाना सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आते थे। पार्क के अंदर जाने से पहले जो भी सुरक्षाकर्मी मिलता था, उससे राम-राम करते थे।

Tags:    

Similar News

null