कांग्रेस नेता ने की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Update: 2022-12-19 09:46 GMT
सोर्स न्यूज़    - आज तक  

यूपी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है. राय ने सोमवार को यूपी के सोनभद्र में कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और इसके बाद वापस चली जाती हैं. अजय राय ने आगे कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं.

पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ हुए एक्शन पर अजय राय ने कहा कि मुख्तार जैसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही होनी चाहिए. दरअसल, राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अलग-अलग राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. इसी क्रम में अजय राय सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. इस यात्रा में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान अजय राय ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को बनारस से 2024 का चुनाव हराकर रहेंगे.


Tags:    

Similar News