कांग्रेस को नहीं मिल रहे कैंडीडेट

Update: 2024-04-28 12:28 GMT
गगल। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का निचला इलाका कई चुनावों में भाजपा का गढ़ रहा है। इसी कड़ी में इन चुनावों में भाजपा निचले इलाके पर खास फोकस कर रही है। शनिवार को भाजपा ओबासी मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता ग्राम पंचायत मंदल के मसरेहड़ में जुटे और उन्होंने धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा से परिचय किया। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, जिला उपाध्यक्ष व अन्य पिछड़ा वर्ग से बड़े नेता अनिल चौधरी समेत ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव डोगरा, कार्यालय सचिव मनजीत कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद कक्कड़ आदि ने हाजिरी भरी। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें ओबीसी से हमेशा सपोर्ट मिला है। इस पर तमाम पदाधिकारियों ने कहा कि इस चुनाव में धर्मशाला के निचले इलाकों से भाजपा को बड़ी लीड मिलने जा रही है। भाजपा के मजबूत संगठन के अलावा सुधीर शर्मा का इस हलके में अपना बड़ा रुतबा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में एक बार फिर देश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस को कैंडीडेट तक नहीं मिल रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में फू ट है। जैसे ही धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होगा, यह फूट और बढ़ जाएगी।
Tags:    

Similar News