कांग्रेस CWC की बैठक

Update: 2025-04-24 05:21 GMT

नई दिल्लीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता कांग्रेस की CWC की बैठक में शामिल हुए।

पाकिस्तान में डर का माहौल
भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर गीदड़भभकी दिखाते हुए पाकिस्तान के पास एटमी बम होने की बात कही है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्यों में मृतकों की पार्थिव देह पहुंच रही है। वहां उनके अंतिम संस्कार कराए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News

null