कंगना रणौत का अपमान कर मंडी की भावनाओं से न खेलें कांग्रेस प्रत्याशी

Update: 2024-05-01 06:49 GMT
नेरचौक। मंगलवार को दं्रग भाजपा मंडल और बल्ह भाजपा द्वारा पन्ना प्रमुख त्रिदेव सम्मेलनों का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तरयांबली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन करें। सभी मतदाताओं के साथ आवश्यक रूप से बात करें और उन्हें पार्टी और मोदी की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पायेगी। भाजपा चार सौ पार का आंकड़ा पार करेगी। इसे रोकना अब कांग्रेस की बस की बात नहीं रही है। उन्होंने कहा कि कंगना का अपमान कर कांग्रेस प्रत्याशी मंडी की भावनाओं के साथ न खेलें। उन्हें यह बात चुनावों में महंगी साबित होगी।

आज देश में उनकी पार्टी की हालत क्या हो चुकी है इसका रोना वह स्वयं रो चुके हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब की बार हिमाचल में चार की चार और दो सरकारें बनाने के लिए कार्यकर्ता डबल जोर लगाएं। इस अवसर पर दं्रग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं इससे पहले बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार कुछ दिनों की ही मेहमान है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मंडी को जिस तरह से संबोधित किया है, उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया चुप रहे। आज दिन तक उन्होंने एक महिला के हुए अपमान को लेकर एक शब्द तक नहीं कहा है। जिला मंडी को जिस तरह से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है, उसका बदला अब मंडी की जनता लेगी। इस दं्रग के विधायक इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मेहर चंद भारती, मोहम्मद राजबली, प्रियव्रत्त शर्मा, प्रियंता शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा व भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News