Janta के हवाले किया 11 लाख का सामुदायिक भवन

Update: 2024-06-24 11:21 GMT
Chamba. चंबा. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर परिसर में ग्यारह लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। भलेई मंदिर परिसर में निर्मित हुए इस सामुदायिक भवन से श्रद्धालुओं को रहने की अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध हुई है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान भलेई माता मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का मंदिर
पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सांझ पहर माता मंदिर में आयोजित वार्षिक जागरण में भी हिस्सा लिया। इससे पहले मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को माता भलेई की चुन्नी एवं फोटो भेंट कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर राज्य कांग्रेस कमेटी महासचिव धर्म सिंह पठानिया, चुराह से कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, एसडीएम नवीन कुमार, अधिक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मौंगरा, विद्युत राजीव ठाकुर सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, लोग उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->