टकोली टोल प्लाजा पर उगाही बंद

Update: 2025-08-17 12:24 GMT
Market. मंडी। चंडीगढ़ से मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा पर उगाही बंद कर दी गई है। मंडी डीसी ने टोल वसूलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिला प्रशासन के इस फैसले से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है तो दूसरी तरफ क्षेत्र के बागबान चेहक उठे हैं। मंडी डीसी ने अधिसूचना जारी कर एक महीने तक शुल्क ना वसूलने के आदेश किए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिला मंडी के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर स्थित टकोली टोल प्लाजा में एक माह के लिए टोल शुल्क वसूली को अस्थायी रूप से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। जिला में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मंडी जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुँची है। जगह-जगह भूस्खलन, सडक़ धंसने तथा बह जाने से यातायात बाधित हुआ है।


जिससे वाहनों को लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है और यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को पेयजल, भोजन, विश्राम और आश्रय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालातों में यात्रियों से टोल शुल्क लेना अनुचित प्रतीत होता है, इसलिए जनहित में टोल वसूली को तत्काल प्रभाव से एक माह की अवधि के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। टोल शुल्क वसूली निलंबित करने का यह आदेश 14 सितंबर तक लागू रहेगा। क्षेत्र के बागवानों ने इस फैसले का स्वागत किया है। राज्य सेब उत्पादक संघ के सदस्य महेंद्र सिंह राणा कहते हैं कि सडक़ों की हालत खराब है। आपदा ने सेब उत्पादकों का हाल खराब किया हुआ है। ऐसे में टोल वसूली बंद करने के पैसला स्वागत योग्य है। इससे बागवानों को राहत मिलेगी। मंडी डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि आगामी 14 सितंबर तक टकोली टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली नहीं की जा सकेगी।
Tags:    

Similar News