बाराबंकी को आज CM योगी देंगे बड़ी सौगात

Update: 2026-07-20 02:21 GMT

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों में पश्चिमी यूपी और एनसीआर के छह जिलों को सौगात देने के बाद आज बाराबंकी के लिए खजाना खोलेंगे। सीएम योगी तहसील रामनगर क्षेत्र के लोधेश्वर महादेव मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 10:55 बजे कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा। यहां से वह लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा निर्माणाधीन कॉरिडोर का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही श्रावण मास मेले की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

इसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। 01:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा रामनगर व दरियाबाद क्षेत्र की कुल 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जिनकी कुल लागत लगभग 542.41 करोड़ है। इनमें 56 परियोजनाओं का शिलान्यास लगभग 409.09 करोड़ की लागत से तथा 28 परियोजनाओं का लोकार्पण लगभग 133.31 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र में लगभग 260.12 करोड़ की लागत से 46 परियोजनाएं (34 शिलान्यास व 12 लोकार्पण) वहीं विधानसभा रामनगर क्षेत्र में लगभग 282.28 करोड़ की लागत से 36 परियोजनाएं (22 शिलान्यास एवं 14 लोकार्पण) जनसामान्य को समर्पित की जाएंगी।

Tags:    

Similar News