CM विजय ने ज्योतिषी को अपना OSD बनाया

ब्रेकिंग

Update: 2026-05-12 08:39 GMT

तमिलनाडु।  मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने अपने निजी ज्योतिषी राधान पंडित (Rickey Radhan Pandit Vettrivel) को तमिलनाडु सरकार में मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी (OSD - राजनीतिक) नियुक्त किया है।

राधान पंडित को TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) पार्टी का प्रवक्ता और विजय का आध्यात्मिक गुरु/ज्योतिषी माना जाता है। राधान पंडित ने 2026 के विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी (TVK) की ऐतिहासिक जीत और उनके मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी।

बता दें कि चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पहली बार के चुनाव में ही एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके बाद कुछ दिनों के सियासी खींचतान के बाद उन्होंने बहुमत का आंकड़ा जुटाया और रविवार को चेन्नई में समर्थकों से भरे स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय ने तमिल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 

Tags:    

Similar News