Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई से भेंट कर उन्हें पदोन्नयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री सुक्खू ने इस अवसर पर श्री गवई को देवभूमि हिमाचल प्रदेश आने के लिए भी आमंत्रित किया।