किशाऊ डैम प्रोजेक्ट पर झूठ बोल रहे सीएम, जयराम का आरोप

Update: 2026-06-20 09:51 GMT
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना पर मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को केंद्र का आभारी होना चाहिए कि केंद्र सरकार ने पहले भी हिमाचल के हितों की प्राथमिकता दी और आज भी। जयराम ठाकुर शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार से बातचीत में हमने हिमाचल के हितों को सर्वोपरि रखा था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों को प्राथमिकता देने के कारण ही यह
बातचीत लंबी चली।


मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि सरकारें बदलने से प्रदेश के हित नहीं बदल जाते और न ही पूर्व सरकार की उपलब्धियों और प्रयासों को खारिज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात का भ्रम हो गया है कि वही इकलौते प्रदेश हितैषी नेता हैं। ओपीएस के सवाल को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने ओपीएस का न तो पहले विरोध किया और न ही अब कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विषय को बार-बार कर्मचारियों के बीच ले जाकर इसको मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब ओपीएस को लेकर हिमाचल में बात चली थी, हमने कर्मचारियों से आग्रह किया था कि हम अच्छा सोच रहे हैं और इस दिशा में बातचीत केंद्र के साथ चली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता को हासिल करने के लिए इसकी घोषणा कर दी और स्वभााविक रूप से कांग्रेस को इसका लाभ भी हुआ होगा।
Tags:    

Similar News