राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा के ही पार्टनर हैं और वो जो कुछ भी करेंगे वो भाजपा के ही खाते में जाएगा. इसके साथ ही बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह छापे डालने वाली सरकार है. हमारी सरकार गिराने के लिए भी छापे डाले गए थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पेगासस और इलेक्टोरल बांड जैसे मामले में प्राथमिकता से सुनवाई करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष बर्बाद हो जाएगा तो देश का क्या होगा. कांग्रेस मुक्त भारत बनाने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे.
दरअसल, सीएम गहलोत अपनी सरकार की 3 साल की उपलब्धियों को लेकर 'पिंकसिटी प्रेस क्लब' में 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान सीएम ने कहा कि पत्रकारों के लिए उनकेहै, उससे ज्यादा वो पत्रकारों के लिए करना चाहते हैं.
दिल में खास जगह है और जितना उनसे अपेक्षा की जा रही


Tags: