प्रदेश में आठ मई तक मौसम साफ

Update: 2024-05-05 09:11 GMT
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चटक धूप खिलने से पारा चढऩे लगा है। शनिवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान फेल साबित हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में दिनभर धूप खिली रही। विभाग के अनुसार आठ मई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। नौ व दस मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर बारिश की संभावना है।
Tags:    

Similar News