महाराष्ट्र। नागपुर में संविधान दिवस से पहले CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नागपुर आने से पहले कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का गढ़ है, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि यह बाबासाहेब का गढ़ है।


आशुतोष रांका ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर देश में पिछले कई वर्षों से जारी संविधान बचाने की लड़ाई को लेकर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में संविधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।



उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि संविधान दिवस के अवसर पर प्रकाश जी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। आने वाले समय में देश के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा।
रांका ने आरोप लगाया कि देशभर में संविधान का मजाक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लोगों के सामने लाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आगामी दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में संविधान को लेकर संवाद किया जाएगा।
संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक अधिकारों और संविधान की रक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। रांका के अनुसार, इस पहल के माध्यम से संविधान से संबंधित मुद्दों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Tags: