चिट्टे का सरगना गिरफ्तार

Update: 2025-11-29 12:22 GMT
Dhaliyara. ढलियारा। जिला पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी की अगवाई में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देहरा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ढलियारा के सूरजपुर में गत 22 नवंबर को पकड़े गए तीन किलो 628 ग्राम चरस व 64,544 रुपए नगदी मामले में पुलिस ने अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना को भी पकड़ लिया है। डीएसपी डाडासीबा राज कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस केस की कड़ी को जोड़ते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया। पहले चरण में पुलिस ने ढलियारा के राम पाल को चरस सहित गिरफ्तार किया था। मामले की तह में जाने पर पुलिस ने 26 नवंबर को गांव चलाली सुकाहर ‘ढलियारा’ के अजय कुमार को भी हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में नशे की खरीददारी से जुड़े महत्वपूर्ण
इनपुट दिए।


इसी जानकारी के आधार पर टीम ने आज 28 नवंबर को कुल्लू जिले के बंजार ‘कुल्लू’ क्षेत्र में अचानक छापामारी कर इस रैकेट के मुख्य सप्लायर ‘पदम’ को धर दबोचा। देहरा पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर स्थानीय हवालात में लेकर पहुंच गई है। नियमित छापेमारी, मजबूत खुफिया नेटवर्क और पुलिस की आक्रामक रणनीति से नशे के इस बड़े चैनल को तोडऩे में सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में निर्णायक कदम है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे संभव हैं। पालमपुर के निकट कंडी क्षेत्र के सेठू नाले में एक व्यक्ति भालू के हमले मे बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को पहले पालमपुर अस्पताल लाया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कंडी के सेठू नाला के पास एक व्यक्ति जगदीश चंद, ‘60’ निवासी मलेंता, ‘कंडी’ बकरियां चरा रहा था। इस दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।
Tags:    

Similar News