चीनी मिसाइलें भी हुईं फेल, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना नामुमकिन
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: प्रेस ब्रीफिंग में एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ है, इसलिए हमने पहले आतंकवादियों के ठिकानों पर ही हमला किया था. लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा. इसलिए पाकिस्तान ने इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली इसलिए उनको जवाब देना जरूरी था."
उन्होंने आगे कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की. भारत के डिफेंस सिस्टम को भेदना नामुमकिन है. पाकिस्तान के द्वारा दागी गईं चीनी मिसाइलें भी फेल हुईं.
इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुख 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं.