मुख्यमंत्री केजरीवाल आगजनी में मरने वालों के परिजनों को देंगे 10 लाख का मुआवजा

जिन्हें मामुली चोटें आई हैं उन्हें 20 हजार रुपए दिए जाएंगे

Update: 2024-02-16 07:51 GMT
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा की हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है। उनके परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपए और जिन्हें मामुली चोटें आई हैं उन्हें 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। जो मकान और दुकान जल गए हैं। उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा... बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से आई थी, इसके मैं जांच के आदेश दूंगा। आवसीय क्षेत्र में फैक्ट्री कैसे चल रही थी इसकी भी जांच होगी।
पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग की वजह से 11 लोगों की मौत पर सीएम केजरीवाल ने अपना दुख जताया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अलीपुर का दौरा किया जहां उन्होंने बताया कि हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है। जो मकान और दुकान जल गए हैं उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News