ईडी दफ्तर पहुंचीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी, देखें वीडियो

बड़ी खबर

Update: 2024-03-25 14:18 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नीसुनीता केजरीवाल उनसे मिलने ईडी दफ्तर पहुंचीं।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंचीं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रविवार शाम को भी कार्यालय पहुंचीं थी। पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी। लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।
Tags:    

Similar News