स्वारघाट। राजकीय उच्च पाठशाला छांब भुजाण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय प्रबंधनए छात्रों और अभिभावकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व मंत्री को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं स्थानीय पंचायत के प्रधान बहादुर सिंह ठाकुर ने भी पारंपरिक तलवार भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान बढ़ाया। समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।