मौसम में बदलाव, कई हिस्सों में छाए बादल

Update: 2021-12-27 02:33 GMT

बिहार में मौसम बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ और उससे उपजी परिस्थितियों की वजह से राज्य में कई हिस्सों में बादल छाये रहे। अधिकतम तापमान में कमी आई। हालांकि न्यूनतम तापमान में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी देखी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को राज्य के अधिकतर भाग में बादल छाये रहेंगे। दिन का तापमान तीन-चार दिनों तक नीचे आएगा। इससे कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। पहले के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से बारिश के आसार थे। लेकिन अब 28 दिसंबर को कई जिलों में बारिश होगी। 29 को बारिश का दायरा और भी ज्यादा बढ़ेगा। बारिश की वजह से राज्य भर में कनकनी बढ़ेगी। बारिश व शीतलहर की स्थिति 30 दिसंबर तक रह सकती है लेकिन मौसम 31 दिसंबर के बाद ही साफ होगा। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान गया में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।

पटना में मौसम बदलने लगा है। रविवार को दिनभर धूप में गर्मी न होने से ठंड का अहसास हुआ। धूप निकली लेकिन दोपहर बाद गायब हो गई। पूरे सूबे में पुरवा और दक्षिण दिशा से आ रही हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। अगले 48 घंटे तक मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। पटना के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। फारबिसगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, नालंदा, नवादा, बक्सर और गोपालगंज में न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आई हैं।


Tags:    

Similar News

-->