Minjar मेले को लेकर पुलिस छाबनी में बदला चंबा शहर

Update: 2024-07-28 11:11 GMT
Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला को लेकर शहर के सुरक्षा घेरे को कड़ा करते हुए तमाम एंट्री प्वाइंट व चौगान में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। शनिवार को शहर के तमाम एंट्री प्वाइंट पर स्थापित अस्थायी नाकों के बाद ही वाहन को शहर में प्रवेश करने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही चौगान के इर्द-गिर्द भी पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती कर गश्त तेज कर दी गई है। शहर में होने वाले हरेक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे की तीसरी आंख द्वारा भी नजर रखी जा रही है। मिंजर मेले के दौरान पुलिस विभाग ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए करीब सवा पांच सौ पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती की है। पुलिस ने टीबी वार्ड, हरदासपुरा चौक व सुल्तानपुर के पास शहर के प्रवेश द्वारों पर अस्थायी नाके लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित की है। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को हरेक वाहन की गहन जांच पड़ताल के बाद एंट्री देने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने भी स्वयं चौगान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को डयूटी के दौरान मुस्तैद रहकर हरेक गतिविधि पर
नजर रखने को कहा गया है।

रविवार से चौगान में लोगों की मदद हेतु पुलिस का अस्थायी कंट्रोल रूम भी काम करना आरंभ कर देगा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सिहुंता खंड इकाई ने सिहुंता पुलिस थाना के लिए 22 पदों को मंजूरी प्रदान करने हेतु प्रदेश सरकार का आभार जताया है। खंड इकाई के अध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान ने बताया कि सिहुंता पुलिस चौकी को अपग्रेड करके पुलिस थाना का दर्जा प्रदान किया गया है। मगर पुलिस थाना मुताबिक पद न होने से यह क्रियाशील नहीं हो पा रहा था। मगर अब पुलिस थाना सिहुंता के लिए पद स्वीकृत होने से यह बाधा दूर हो गई है। उन्होंने साथ ही बताया कि अब कस्बे के लोगों की पिछले कई वर्षों से सिहुंता पुलिस चौकी को थाना में अपग्रेड करने की मांग भी पूर्ण हो गई है। उधर, एसपी चंबा डाक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि मिंजर मेले के मद्देनजर जिला व शहर के सुरक्षा घेरे को मजबूत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए पांच सौ के करीब पुलिस व होमगार्ड जवान अपनी सेवाएं देेंगें।
Tags:    

Similar News

-->