चैतन्य शर्मा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Update: 2024-05-09 10:11 GMT
मुबारिकपुर। गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच अपना विजन रख रहे हैं,साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी घर घर पहुंचा रहे हैं इसके अतिरिक्त प्रदेश में मित्रों की सरकार की विफलताओं को भी घर पहुंचा रहे हैं ताकि एक जून को मतदान से पहले जनता जनार्दन सोच विचार कर भाजपा के पक्ष में वोट डाल सके ताकि केन्द्र और प्रदेश डबल इंजन की सरकार बन सके।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सूकखू सरकार ने विधानसभा चुनावों में हर महिला को 1500 रूपये देने का झूठा वायदा करके छलावा किया और 15 माह बीत जाने के वाद भी महिलाओ को 1500 रूपये नही मिले, जिससे महिला शक्ति आक्रोश में है। उन्होंने प्रदेश भर में महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओ को सुरक्षा की जरूरत है न कि इलाज की राशि की। चैतन्य शर्मा ने कहा कि सत्ता का अगर लालच होता तो विधायक का पद दांव पर न लगाता, उल्टा अन्य विधायकों की तरह कुर्सी से चिपका रहता। लेकिन वो पेशे वकील भी हैं।
Tags:    

Similar News