Lokaseva Aayog के अध्यक्ष ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपी वार्षिक रिपोर्ट

Update: 2024-07-31 12:14 GMT
Shimla. शिमला। कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर की अगुवाई में राज्य लोकसेवा आयोग ने न सिर्फ समय से पहले वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट दी है, बल्कि एक साल में 1460 भर्तियां करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। चेयरमैन ने आयोग के अन्य सदस्यों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के लिए है और आयोग की 53वीं है। राज्यपाल ने इस अवधि के दौरान आयोग के लक्ष्यों को प्राप्त करने में किए गए प्रयासों के लिए आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। लोकसेवा आयोग ने दरअसल इस एक साल की अवधि में 1460 भर्तियां पूरी की हैं। इनमें 940 पद क्लास वन और क्लास टू के लोकसेवा आयोग ने अपने भरे हैं। इनमें कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर, आयुर्वेद डॉक्टर और स्कूल लेक्चरर
न्यू इत्यादि पद शामिल हैं।

नई बात यह है कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की दो परीक्षाएं हो गई हैं। पिछले साल के बैकलॉग के साथ इस साल की भर्ती को भी शुरू कर दिया गया है। एलाइड एग्जाम भी चार साल के बाद हो रहा है और इसके लिए आठ सितंबर की डेट निर्धारित है। इसी तरह क्लास तीन यानी ग्रुप सी के पदों में 520 भर्तियां पूरी हुई हैं। आयोग ने अपना अगला शेड्यूल भी जारी कर दिया है और सितंबर महीने तक के एग्जाम तय हैं। आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट के लिए 15 अगस्त की डेडलाइन तय है, लेकिन आयोग ने इसे भी इस बार समय से पहले पूरा कर दिया। राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपने के समय अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर के साथ मेंबर राकेश शर्मा, कर्नल राजेश कुमार शर्मा डॉक्टर अंजु शर्मा, देवराज शर्मा और सेक्रेटरी डीके रतन शामिल थे।
Tags:    

Similar News

-->