संगठन की मीटिंग लेने गोहाना पहुंचे चढूनी, 23 नवंबर को पीपली में होगी किसानों की रैली

Update: 2023-10-01 12:03 GMT
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की आज पदाधिकारियों की गोहाना की अनाजमंडी में किसान विश्राम भवन में बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी पहुंचे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा हरियाणा में किसानों को धान और बाजरा की खरीद में आ रही परेशानी के साथ-साथ 23 नवंबर को पीपली में होने वाली किसान रैली को तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं गुरनाम सिंह ने बीजेपी सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। चढूनी ने कहा कि यह सरकार किसानों को परेशान कर उनकी खेती को छुड़वाना चाहती है। वहीं गोहाना में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले में कहा कि अगर सरकार ने किसानों पर जुर्माना लगाया तो किसान इसका विरोध करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->