मोदी सरकार ने जया वर्मा को रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया, जानें इनके बारे में...

Update: 2023-08-31 12:19 GMT
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को जया वर्मा सिन्हा को भारतीय रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है। सरकार ने एक अधिसूचना में कहा, ''कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा, सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास), को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। जया वर्मा सिन्हा 1 सितंबर या उसके बाद कार्यभार संभालेंगी और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक होगा।''
सिन्हा नए अध्यक्ष और सीईओ (रेलवे बोर्ड) के रूप में अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। वह रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं। विजयलक्ष्मी विश्वनाथन रेलवे बोर्ड की पहली महिला सदस्य थीं।
कौन है जया वर्मा सिन्हा?
जया वर्मा सिन्हा ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) में शामिल हुई. दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्व रेलवे सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दे चुकी हैं। जया वर्मा सिन्हा पूर्व रेल के सियालदह डिवीजन में डीआरएम के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा दक्षिणी पूर्व रेलवे में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक भी रही है।
जया वर्मा सिन्हा चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका में भारतीय उच्चायोग में रेलवे के सलाहकार भी थीं। इनके ही कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका के लिए मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन हुआ था। अब देखना होगा कि रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर योगदान देने वाली जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष बनती हैं तो रेलवे में अपने अनुभवों का क्या लाभ देती हैं। 
Tags:    

Similar News

-->