नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज देशवासियों को रोशनी और उमंग के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने सभी से अपील की कि इस दिवाली पर सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।
कंगना रनौत ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन में सुख और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर पर अपने घर और समाज में खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दीपावली केवल रोशनी और मिठाइयों का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार, मित्र और समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर घर-आँगन दीपों की रोशनी से जगमगाए और हर हृदय प्रेम और उत्साह से भर जाए। करण जौहर, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सहित कई मशहूर हस्तियों ने दिवाली के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘दिवाली की शुभकामनाएं’’।
जौहर ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने बच्चों यश और रूही के साथ तस्वीरें अपलोड कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं… यह साल प्रकाश, प्रेम और खुशी से भरा हो… मेरी तरफ से आपको त्योहारों का यह मौसम मुबारक हो।’’ अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘इस दिवाली आपके जीवन में प्रेम, प्रकाश और हँसी की गूंज बनी रहे। हैप्पी दिवाली।’’
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘‘दिवाली की बधाई।’’ अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आपके और आपके प्रियजनों के चारों ओर प्यार, रौशनी और सकारात्मकता बनी रहे। हैप्पी दिवाली, प्यारे लोगों।’’ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, ‘‘आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ अभिनेता बॉबी देओल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक स्टोरी अपलोड की, जिसमें लिखा है, ‘‘दिवाली की बधाई।’’
अभिनेत्री सोहा अली खान ने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर दिवाली मनाने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हैप्पी दिवाली’’। प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने कहा, ‘‘यह दिवाली आपके जीवन के हर कोने को प्रेम, साहस और नई शुरुआतों की रोशनी से जगमगा दे। आप सभी को प्यार, शांति और सकारात्मकता के साथ ढेर सारी शुभकामनाएं।’
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने त्योहार के लिए तैयार होकर ‘इंस्टाग्राम’ पर कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘साल के सबसे ज्यादा प्रकाश से जगमग समय के लिए सज धज के तैयार। आप सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं।’’अभिनेता वरुण धवन ने भी कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘‘दिवाली की बधाई।’’
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘‘दिवाली की बधाई’’। सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने वाले अन्य कलाकारों में कृति सैनोन, अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सोनम कपूर शामिल हैं। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं भूमि पेडनेकर. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका कातिलाना अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए हसीना ने सभी को दिवाली की बधाई दी है.