जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया।


Tags: