रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे सीडीएस जनरल अनिल चौहान
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान पहुंचे। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान विभिन्न सैन्य और सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक रूप से बैठक के एजेंडे की जानकारी साझा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान सेना की तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा हालात पर भी बातचीत हुई। हाल के दिनों में सीमा सुरक्षा और रक्षा उपकरणों की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय चर्चाएं तेज हुई हैं। जनरल अनिल चौहान का रक्षा मंत्री से यह संवाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।