शव बदलने का मामला, मुर्दा घर में मृतका के परिजनों ने किया हंगामा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-10-05 02:00 GMT

यूपी UP News। कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस और पुलिस की लापरवाही से शुक्रवार को फतेहपुर की अनीता के परिजनों को कल्याणपुर की रेशमा का शव सौंप दिया गया। परिजन शव एंबुलेंस में रख कर घर के लिए रवाना भी हो गए। एक किलोमीटर दूर रास्ते में परिजनों ने कुछ आशंका होने पर सील खोल कर शव देखा तो दूसरी महिला का निकला। इसपर परिजन गुस्से में वापस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद अपने शव को लेकर रवाना हुए। घटना के बाद पीएम हाउस में हड़कंप मच गया। Post Mortem House

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मनोज द्विवेदी की पत्नी अनीता बुधवार को घर में गश खाकर गिर गईं थीं, सिर में चोट लगने से परिजन उन्हें हैलट लेकर आए थे। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पति मनोज द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को कर्मचारियों ने सील पैक किया। उन्होंने अन्य परिजनों के साथ शव को स्ट्रेचर में उठवा कर एंबुलेंस में रखवाया।

मनोज ने बताया कि शव उठाते समय भारी लग रहा था, शव की कदकाठी भी अलग थी। पोस्टमार्टम कर्मियों से बताया तो उन्होंने कहा कि चीरफाड़ के बाद कुछ वजन बढ़ जाता है। इसपर शव एंबुलेंस में लादकर घर की ओर निकल गए। एक किलोमीटर जाने के बाद कुछ संदेह हुआ। सील शव को खोल कर देखा तो किसी और का निकला। आनन-फानन में गाड़ी मुड़वा कर वापस आए।

रसूलाबाद के अउनहां गांव निवासी रेशमा का कल्याणपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रसूलाबाद निवासी ससुरालियों ने जहर खिला दिया है। जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को अनीता के साथ रेशमा के शव का भी पोस्टमार्टम हुआ था। इसी शव के साथ अदला बदली हो गई। रेशमा के परिजन पोस्टमार्टम हाउस में ही मौजूद थे।

Tags:    

Similar News

-->