सोलन के देऊंघाट में कार खाई में गिरी, एक की मौत

Update: 2026-05-29 12:25 GMT
Dharampur. धर्मपुर। सोलन के देऊंघाट क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीए जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज सुनते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।


पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठाए जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैए जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News