बेकाबू होकर पलटी कार, चालक की मौत

Update: 2023-06-25 18:38 GMT
बुरहानपुर। रविवार दोपहर सारोला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकारपुरा थाना पुलिस ने इस संबंध में बताया कि मृतक की पहचान एकनाथ ठाकरे निवासी ग्राम उमरदा के रूप में की गई।
दुर्घटना में घायल हुए गौरव पाटिल और गुणवंत चौधरी भी उमरदा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी काम से दर्यापुर आए थे। वहां से लौटते समय दोपहर करीब दो बजे अचानक कार का पिछला टायर फट गया। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद राहगीर और गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक व घायलों को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस बुलाई। साथ ही शिकारपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->