Ujjain. उज्जैन। मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेपकांड को रिकॉर्ड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से मोबाइल भी जब्त हुआ है, जिससे इसे रिकॉर्ड किया था। SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि 4 सितंबर को कोयला फाटक पर घटना हुई थी। उस कृत्य को रिकॉर्ड करने वाले 45 साल के मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन-जिन लोगों को उसने वीडियो भेजा था, उसकी भी जांच की जा रही है।


इसमें अगर किसी तरह का षड्यंत्र पाया गया पूर्ण प्लानिंग के तहत करना पाया गया, तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आगे बताया कि इस घटना में अलग से धारा 72, 77 294
BNS
समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अलग से पूछताछ की जा रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला के साथ सरेराह दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। आरोपी ने फुटपाथ पर ही महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। वहीं इसे लेकर पीसीसी चीफ ने सरकार पर निशाना साधा हैं।
Tags: