कार ब्लास्ट: भूटान से वापस आए PM मोदी, एयरपोर्ट से सीधे हॉस्पिटल घायलों से मिलने पहुंचे

देखें वीडियो.

Update: 2025-11-12 09:16 GMT

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे. दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भूटान से दिल्ली वापस आए हैं. वे एयरपोर्ट से सीधे हॉस्पिटल पहुंचे. एलएनजेपी हॉस्पिटल में दिल्ली धमाके में घायल हुए करीब लोगों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद भूटान से अपनी पहली स्पीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना का जिक्र करते हुए चेतावनी दी थी. उन्होंने इस दौरान कहा था कि इस ब्लास्ट के पीछे के सभी जिम्मेदार षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Delete Edit

सोमवार, 10 नवंबर की शाम राष्ट्रीय राजधानी उस वक्त दहल गई, जब लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में खतरनाक ब्लास्ट हुआ. इस घटना से पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाई अलर्ट जारी हो गया. ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए दिल्ली की एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Tags:    

Similar News

null