कारोबारी ने 20वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर

Update: 2023-03-01 16:42 GMT
नोएडा। सेक्टर-78 में स्थित महागुण मॉडर्न हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले एक कारोबारी ने 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि कारोबारी सोमवार की देर रात को अपने फ्लैट में बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच उसका पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद कारोबारी ने अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10:45 पर तरुण कुमार ने महागुण मॉडर्न हाउसिंग सोसाइटी की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि तरुण कुमार एक कारोबारी था, जो सोसाइटी में अपनी पत्नी श्वेता और 13 साल की बेटी के साथ रहता था। सोमवार की देर रात को कारोबारी अपने फ्लैट में बैठकर शराब पी रहा था। पुलिस ने बताया कि अरुण कुमार की राजस्थान में पाइप मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्री है। वह सोमवार को रात के समय अपने फ्लैट में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसका उसकी पत्नी श्वेता से विवाद हो गया। विवाद के बाद श्वेता अपनी बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई। जानकारी के मुताबिक अकेले रहते समय तरुण कुमार ने अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब सोसाइटी में हड़कंप और चीख-पुकार मची तो श्वेता ने बालकनी से झांक कर देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्वेता के घर में मातम छा गया है।
Tags:    

Similar News