35 यात्रियों से भरी बस कई फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी, मची अफरा-तफरी

Update: 2023-07-16 18:38 GMT
गया। गया में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 15 फीट गड्ढे में जा गिरी है। इस घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं चालक और खलासी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए हैं। घटना में कई यात्रियों को गंभीर चोट भी आई है। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। दरअसल, यह हादसा जिले के डोभी थाना क्षेत्र के एनएच 83 मनी पर गांव के समीप हुआ। बस के पीछे ऑटो चालक ने जानकारी दी कि बस nh83 पर ठीक ठाक चल रही थी। अचानक मनीपुर के समीप बस रोड से अचानक बाया साइड गड्ढे में जा गिरी। बस पलटते ही कुछ मिनट के बाद बस के अंदर से खिड़की के सहारे सभी यात्री बाहर निकले जिसमें आधा दर्जन यात्री को चोट आई है।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं गया डोभी एनएच 83 के समीप सवारियों से भरी बस पलटते ही चालक और खलासी पुलिस के भय से यात्रियों को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जय भवानी नामक बस गया से बाराचट्टी को जाती थी। इसी क्रम में रविवार की लगभग सुबह 9:00 बजे बस का ब्रेक फेल होने के कारण डोभी मनी पर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिर गई। बता दें कि, बस में लगभग 35 पैसेंजर सवार थे, जिसमें छह पैसेंजर घायल हो गए हैं। जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं कराया गया है। इस संबंध में डोभी थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->