दहेज़ प्रताड़ित पक्ष पर चली गोली, मचा हड़कंप

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-06-22 15:52 GMT
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। बात-बात में गोली चला दी जाती है। दहेज प्रताड़ना के मामले में न्यायालय आए पीड़ित महिला के पिता और भाई के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। साथ ही पिता को गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। दरअसल, मुरैना निवासी महिला राजकुमारी राठौर ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के मामले में वह अपने भाई और पिता के साथ न्यायालय आई थी। जहां पति, ससुर और देवर ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही पिता पर कट्टे से फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही मारपीट में भाई को भी चोट आई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी का है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->